Advertisement
ग्वालियर। दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए तीन और चीतों को शुक्रवार को छोटे बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इनमें एक मादा और दो नर चीते शामिल हैं। उद्यान प्रबंधन ने 30 अप्रैल को चीता टास्क फोर्स की बैठक के बाद तीन मादा और दो नर सहित कुल पांच चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया था जिसके तहत इन चीतों को खुले जंगल में आजाद किया गया है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ पीके वर्मा ने बताया कि भारतीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को एक मादा और दो नर सहित तीन चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा गया है। बाड़े से खुले जंगल में छोड़े जाने से पहले चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब बाकी दो चीतों को भी जल्द खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसमें शामिल पवन चीता के बार-बार कूनो पार्क से बाहर निकल जाने की आदत के कारण उसे फिर से बाड़े में कैद कर दिया गया है। अब खुले जंगल में चीतों की संख्या छह हो गई है। शुक्रवार को जिन चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है, उसमें मादा चीता गामिनी, नर चीते वायु और अग्नि शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |