Advertisement
जबलपुर। ओमती थानान्तर्गत नगर निगम परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। अज्ञात लाश मिलने के बाद निगम के कर्मचारियों ने आनन-फानन में ओमती पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना कर जाँच शुरू की।
ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के मुताबिक नगर निगम परिसर में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात लाश मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की पतासाजी की गई। मृतक बस स्टैंड के नजदीक सोनी होटल में काम करता था। जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। स्थानीय लोगों ने आखिरी बार मृतक को नगर निगम परिसर में बीमार अवस्था में घूमते हुए देखा था। वहीं एक बजे के दौरान युवक का शव परिसर में पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना कर दिया गया हैं। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों की जानकारी जुटा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |