Advertisement
राजगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जिलेटिन फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी पर बुधवार सुबह कन्वेंट बेल्ट गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एसआई बब्बन ठाकुर के अनुसार ग्राम पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिलेटिन फैक्ट्री में कन्वेंट बेल्ट गिरने से रमेश (42) पुत्र कन्हैयालाल दांगी निवासी सोनकच्छ हालमुकाम जीन मौहल्ला कुरावर की मौत हो गई। बताया गया है कि तीन माह पहले भी फैक्ट्री में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन सुबह से ही गुमराह कर रहा है कि अभी उनका इलाज चल रहा है साथ ही शव को पिकअप वाहन से दुर्गति के साथ अस्पताल पहुंचाया गया।युवक फैक्ट्री में मेंटीनेंश वर्कशाॅप में कार्यरत था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |