Advertisement
चुनाव आते ही नेता एक्टिव हो जाते है. इसी कड़ी में नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने शहर के नागरिकों को चार पानी के टैंकर समर्पित किए। विधायक निधि से यह टैंकर क्रय किए गए हैं। विधायक डॉ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टैंकर रवाना किए।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, जलकार्य सभापति गीता पटेल, राजस्व सभापति अमृता ठाकुर, स्वास्थ सभापति राकेश जाधव, पार्षद जिम्मी कैथवास, मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी भाजपा मयंक मेहतो, महामंत्री राहुल चौरे, गोपाल शर्मा, गोविंद मेहतो, मनीष ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, राजकुमार बाबरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |