Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गुवाड़ा जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार टेªक्टर में पीछे से बाइक टकरा गई, हादसे में गंभीर रुप से घायल बाइक चालक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार बीती रात हाइवे-52 स्थित ग्राम गुवाड़ा जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार ट्रेक्टर से पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में ग्राम मंग्याखेड़ी निवासी महेश (40) पुत्र दुलीचंद राजपूत गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे एम्बूलेंस वाहन की मदद से सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है युवक मंग्याखेड़ी गांव से उदनखेड़ी तरफ जा रहा था तभी ग्राम गुवाड़ा जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |