Advertisement
महाराष्ट्र के अकोला में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शनिवार को दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अकोला SP संदीप घुघे ने बताया- ओल्ड सिटी इलाके में मामूली बात पर दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई थी। उपद्रवियों ने कई वाहन जला दिए। कुछ लोगों ने थाने का घेराव करने की भी कोशिश की। फिलहाल हालात काबू में है।SP घुघे ने बताया कि, पत्थरबाजी में 8 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। रविवार को एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि शहर में धारा 144 लगा दी गई है। दूसरों जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।शनिवार की हिंसक घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक की। इसमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी शामिल हुए। पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना को लेकर DGP और अकोला के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।इससे पहले 29 मार्च को भी छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था। वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया था। हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हुए थे। इसके एक दिन बाद किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |