Advertisement
उज्जैन। शहर के नागझिरी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शाखा में रखे कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से धुआं और लपटें उठती देखी गईं और तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैंक का रीजनल ऑफिस भी इसी बिल्डिंग में है। बैंक की ई-गैलरी भी पास ही में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि आग से बैंक के अंदर रखे कम्प्यूटर, फर्नीचर सहित कई दस्तावेज जल गए। बैंक में आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |