Advertisement
एअर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने वाले एक पैसेंजर पर दो साल का बैन लगा दिया है। ये मामला पिछले महीने का है, जब दिल्ली से लंदन जा रही एक फ्लाइट में पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उसने उनके साथ मारपीट भी की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें भी आईं थीं। एअर इंडिया ने DGCA को रिक्वेस्ट की है, कि दोषी व्यक्ति को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाए।घटना के सामने आने के बाद एअर इंडिया ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की और मैनेजमेंट ने पाया कि, दोषी व्यक्ति का बिहेवियर काफी खराब था। ऐसे लोग अगर फ्लाइट में सफर करते हैं तो यह क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर की सुरक्षा पर भी खतरा है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि दोषी पर भारत में अगले दो साल तक उड़ान पर बैन लगाया जाता है।यह घटना 10 अप्रैल की है। जब AI-111 फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई।एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार दोषी व्यक्ति का नाम जसकीरत सिंह (25 साल) है जो कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। वह अपने पेरेंट्स के साथ लंदन जा रहा था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |