Advertisement
अनूपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गत कार हादसे में 11 वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों को चोट आई है। इनमें चार की हालत गंभीर हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।
चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया शनिवार सुबह कार सवार 32 वर्षीय संजीव केवट पुत्र गोरेलाल, 38 वर्षीय लालू केवट पुत्र गोरेलाल, 42 वर्षीय लाली केवट पुत्र माधव केवट सभी निवासी अमलाई, 34 वर्षीय पप्पू केवट पुत्र दरबारी केवट, 6 वर्षीय वंश केवट पुत्र पप्पू केवट निवासी बुढार अमलाई से ग्राम निगवानी जा रहे थे। ग्राम पाली के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार संजीव केवट,लालू केवट,लाली केवट,पप्पू केवट को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें फुनगा अस्पताल से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वंश केवट की हालत स्थिर है। उसका इलाज फुनगा अस्पताल में चल रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |