Advertisement
जबलपुर पुलिस अब सट्टा खेलने वालों पर सख्त हो गई है.जबलपुर पुलिस ने जुए फड़ पर छापामार कार्रवाई की हैं। जहां 7 जुआरियों को स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 42 हजार रूपए जब्त करने की कार्रवाई की गई है। सीएसपी तुषार सिंह के मुताबिक कैंट क्षेत्र में आज अलसुबह विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के पीछे स्ट्रीट लाइट के उजाले में कुछ जुआरी ताश खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई।जहां कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हार-जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते हुए पाए गए। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने अनूप बोके निवासी रांझी, सोनिल पासी निवासी सदर, शिवा पासी निवासी सदर, आसिफ अली निवासी गोराबजार, जीसान अली निवासी सदर, राजेश कछवाहा निवासी केण्ट को गिरफ्तार कर लिया हैं .पुलिस ने जुआरियों से ताश के 52 पत्ते सहित नगद 42 हजार रूपये जब्त करने की कार्रवाई की हैं और जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं। वहीं अब पुलिस सभी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |