Advertisement
राजगढ़। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कडेली में जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर गांव के छह लोगों ने एकराय होकर बाप-बेटा के साथ मारपीट की, विरोध करने पर बंदूक से गोली दाग दी, जिससे युवक के हाथ-पैर में छर्रे लगे, जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को छह आरोपितों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे के अनुसार ग्राम कडेली निवासी कालूसिंह (55)पुत्र बोनीसिंह सौंधिया ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीती शाम गांव का जगन्नाथ पुत्र मदनसिंह सौंधिया, उसका भाई बनेसिंह, पारथीसिंह, तूफानसिंह पुत्र जगन्नाथसिंह, उसका भाई लखनसिंह और मेहरबानसिंह पुत्र पारथीसिंह सौंधिया घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने एकराय होकर कालूसिंह और उसके बेटे दिलीपसिंह के साथ मारपीट की साथ ही बंदूक से गोली दाग दी, जिससे युवक के हाथ-पैर में गोली के छर्रे लगे, जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 506, 147, 148, 149 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |