Advertisement
इंदौर। महू के सैन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में बीती रात बाघ का मूवमेंट दिखाई दिया है। जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और बाघ के आने-जाने के संभावित रास्तों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
महू के सैन्य क्षेत्र के जंगल में मंगलवार को बाघ का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसके बाद से ही सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया था। बाघ का मूवमेंट जिस क्षेत्र में है, वन विभाग ने उस क्षेत्र का पता लगा लिया है। सैन्य क्षेत्र के जंगल में बाघ के पग मार्क भी देखे गए हैं। जिस जंगल में बाघ देखा गया था वह क्षेत्र करीब 8 से 10 किमी वर्ग का है और यहां पर आने के करीब छह से सात रास्ते हैं। ऐसे में बाघ किस दिशा से आया था और किस तरफ गया, यह कहना बहुत मुश्किल है। वन विभाग अब उन रास्तों को ब्लाक कर रहा है और इनमें से कुछ पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि बाघ को ढूंढने के लिए ड्रोन कैमरे से सर्चिंग की जा रही है । सैन्य क्षेत्र में आर्मी अधिकारियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। रातभर क्षेत्र में उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए चार कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सैन्य क्षेत्र में हर जगह कैमरे लगाए गए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |