Advertisement
भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव एवं जनसम्पर्क आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997) को खनिज साधन विभाग में प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, पदस्थापना के प्रतीक्षारत 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत मोहन कोठारी को एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड एवं मप्र स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंध संचालक और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में पदेन सचिव बनाया गया है।
इसी तरह एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड एवं मप्र स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंध संचालक मनीष सिंह (2009) को जनसम्पर्क आयुक्त एवं मप्र माध्यम के प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |