Advertisement
कोलार रोड स्थित भोज विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड को देर रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसे नाजुक हालत में हमीदया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार बैरागढ़ चिचली कोलार में रहने वाले गोविंदनाथ पिता इमरात लाल (52) भोज विश्वविद्यालय में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड थे।गुरुवार देर रात गोविंदनाथ की विश्वविद्यालय के गेट पर ड्यूटी थी। वह गेट के बाहर सड़क किसी काम से आए थे। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन अज्ञात वाहन ने गोविंद को रौंद दिया। हादसे के अज्ञात चालक वाहन लेकर भाग निकला। सड़क पर लहुलूहान हालत में पड़े सुरक्षा गार्ड को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |