Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर शुक्रवार अलसुबह करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम माधौपुरा जोड़ के समीप सूरत से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार हाइवे-52 पर ग्राम माधौपुरा जोड़ के समीप सूरत से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार श्रीनाथ बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार बिजमा, गौराबाई, हेतराम, हिन्दूसिंह, जतिन, कांता, कोमल, लालसिंह सहित अन्य घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |