Advertisement
इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने बुधवार रात सुसाइड कर लिया। गुरुवार अल सुबह जब पति सो कर उठा तो उसे इस बारे में पता चला। बताया जाता है कि रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी को बेड रूम में छोड़कर पति हॉल में सो गया था। अलसुबह चार बजे करीब नींद खुलने पर वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। अन्नपूर्णा पुलिस ने मामला जांच में लिया है। एएसआई सुभाष अग्रवाल के मुताबिक घटना सुदामा नगर की है। यहां रहने वाली इंदु (35) पति गौरव तिवारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार अलसुबह चार बजे करीब पति गौरव ने ही पत्नी को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृतका इंदु और उसके पति के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। जिसके बाद पति रात में बाहर के हॉल में आकर सो गया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |