Advertisement
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलीकला में गुरुवार सुबह 21 वर्षीय युवक और 17 वर्ष की किशोरी का शव बबूल के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और प्रथम दृष्ट्या प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या मानते हुए मामले में जांच शुरु की।
इस संबंध में थानाप्रभारी जितेन्द्र मावई के ने हिस को बताया कि ग्राम सेमलीकला में खेत पर लगे बबूल के पेड़ से बीरम भिलाला (21) साल और 17 वर्षीय किशोरी का शव लटका हुआ मिला। दोनों ने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, ऐसा प्रथम नजर में जान पड़ता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि बच्ची की शादी की बात चल रही थी और वह गुरुवार भोर में घर से बिना बताए निकल गई, तलाशने पर युवक और किशोरी दोनों के शव बबूल के पेड़ पर लटके मिले। प्रथम दृष्ट्या पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करना बता रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |