Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बावलियापुरा में बारात में पैसे के लेनदेन को लेकर ममेरे भाईयों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी उमेश यादव के अनुसार संकटमोचन बड़ली निवासी पर्वतसिंह (22)पुत्र मदनलाल तंवर ने बताया कि बीती रात मामा के लड़के की बारात में ग्राम वाबलियापुरा में शामिल होने गए थे तभी रीतिरिवाज के पैसों को लेकर मुंहवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर मामा के बेटे राहुल पुत्र प्रभूलाल तंवर और मोकमसिंह तंवर निवासी संकटमोचन बड़ली राजगढ़ ने जान से मारने की नीयत से भाई सर्जनसिंह (25) साल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पेट व हाथ में गंभीर जख्म हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |