Advertisement
बुरहानपुर जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला आदिवासी बाहुल्य धूलकोट गांव का है। यहां खाना बनाने की बात को लेकर बहू और ससुर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ससुर ने बहू के सिर में फावडा दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर निंबोला पुलिस मौके पर पहुंची, और शव का पोस्टमार्ट्म कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।बहू का कसूर सिर्फ इतना था कि ससुर कहता था कि बहू घर के दरवाजे खुले हैं। कही घर में जानवर घुसकर घर के अनाज व गृहस्थी के सामान को नुकसान न पहुंचा दें। बस यही छोटी-छोटी बातों पर बहू और ससुर में बहस हो जाती थी। और वह ससुर को भला बुरा कह देती थी।लगभग एक वर्ष पूर्व खरगोन जिले की दामखेड़ा निवासी गायत्री का विवाह बुरहानपुर जिले के ग्राम परतकुंडिया के माल फाल्या में सावन के साथ हुआ था। शादी के बाद पूरा परिवार सही चल रहा था, लेकिन सावन को ऐसा लगा कि गांव में रोजगार के साधन नहीं हैं। ऐसे मे परिवार का निर्वहन करना मुश्किल है। इस परिस्थिति में सावन अपनी पत्नी को लेकर अन्यत्व रोजगार की तलाश मे चला गया था। महज दो दिन पूर्व मे ही सावन अपनी पत्नी गायत्री के साथ परतकुंडिया से लौटा था। रविवार शाम पांच बजे गायत्री अपने घर में चूल्हे पर रोटी बना रही थी। उस समय गायत्री का पति आटा लेने के लिए बाहर गया था। घर में गायत्री जिस समय खाना बना रही थी उस समय गायत्री का ससुर भीम सिंह आया और गायत्री के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। रोटी बनाती हुई गायत्री फावड़े के एक ही वार मे मूर्छित हो गई। जब कुछ देर बाद गायत्री का पति घर पर लौटा तो उसने देखा कि गायत्री खून से लथपथ होकर चूल्हे के पास एक कौने में पड़ी हुई है। बेलन और आटा गूंथने वाली थाली भी खून से सरोबार थी। यह मंजर देख सावन ने आसपास के लोगों को बुलाया और घटना से अवगत कराया। बहू की हत्या के आरोपी ससुर को पुलिस ने चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |