Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में सुठालिया रोड़ स्थित गंदे नाले की पुलिया के समीप शुक्रवार दोपहर 28 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसकी अधिक शराब पीने से मौत होना बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एसआई गुड्डू कुशवाह के अनुसार सुठालिया रोड़ पर खटीक मौहल्ला में गंदे नाले की पुलिया के समीप चेतन (28) पुत्र जगदीश लश्करी शुक्रवार दोपहर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसकी मौत अधिक शराब पीने से हुई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |