Advertisement
इंदौर। शहर के बीचों बीच स्थित एक बैंक बिल्डिंग में बीती रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर शहर के मालगंज चौराहे पर स्थित एचडीबी बैंक की बिल्डिंग में गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे आग लग गई। घटना के समय बैंक के सभी कर्मचारी घर लौट चुके थे। देर रात जब आग के कारण निकल रहा धुंआ राहगीरों को दिखाई दिया, तो इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां एक के बाद एक मौके पर पहुंची। रोड पर यातायात रोककर आग बुझाने का काम शुरू किया गया और देर रात आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ है, इस बारे आकलन किया जा रहा है। लेकिन आग से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |