Advertisement
धार। जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपित बुधवार रात भागने की कोशिश में पुलिस के साथ हुए फायरिंग में घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आरोपित दीपक राठौर ने बुधवार को सुबह 22 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद प्रशासन ने आरोपित दीपक का घर बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थीं। ये टीमें धार, घाटाबिल्लौद, पीथमपुर और इंदौर में सर्चिंग कर रही थीं। इसी बीच देर रात मांडू रोड पर आरोपी की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपित को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी बाइक पर था। सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने उसका पीछा किया। उसे रुकने के लिए चेतावनी भी दी, लेकिन वह नहीं रुका।
आरोपित ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित पर फायरिंग की। इसमें उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से बाइक, पिस्टल और कारतूस के दो खोखे मिले हैं। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |