Advertisement
धार। जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामपुर ठाकुर में मंगलवार देर शाम एक कुएं में तीन बच्चों के शव मिले हैं। गांव वालों ने तीनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के साथ उनकी मां भी थी, उसकी तलाश की जा रही है। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेढ़ा, थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि घटना ग्राम श्यामपुर ठाकुर के लोगों ने शाम को कुएं में तीन बच्चों के शव तैरते देखे। इसके बाद उन्होंने तीनों के शव कुएं से निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल कुएं में पानी ज्यादा होने से मोटर के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है, जिससे महिला के बारे में पता चल सके। आशंका है कि बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |