Advertisement
उज्जैन। खेत से लौट रहे 12 वीं के छात्र को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर मंगलवार को उसे ईलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया है। फिलहाल आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वीरेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह डोडिया 17 वर्ष निवासी चापानेर 23 अप्रैल की रात 10 बजे अपने खेत से लौटते समय दिग्विजय सिंह नामक व्यक्ति के खेत पर लगे पेड़ के नीचे से गुजर रहा था। तभी अज्ञात बदमाश ने उसे पेट के नीचे गोली मारकर घायल कर दिया। खाचरौद थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि वीरेन्द्र सिंह 12 वीं का छात्र है। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये मंगलवार को इंदौर रैफर किया गया है। घायल छात्र या उसके परिजनों ने अभी तक गोली चलाने वालों की जानकारी नहीं दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |