Advertisement
इंदौर। शहर के देवगुराड़या में सोमवार की रात एक हादसा हो गया। टाइल्स से भरे बेकाबू ट्राले ने एक के बाद एक करके पांच घरों को गिरा कर दिया। ट्राले ने पहले घर के बाहर सो रहे वृद्ध को टक्कर मारी। इसके बाद आसपास के घरों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। वहीं करीब 12 लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
टीआई अजयसिंह ने बताया कि एक ट्राला टाइल्स भरकर गुजरात से उड़ीसा की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी शंकरलाल के घर की ओर मुड़ गई। शंकरलाल अपने घर के बाहर खटिया पर सो रहे थे। ट्राला उनको रौंदते हुए घर में जा घुसा। इसके बाद वह पड़ोस के पांच घरों में जा घुसा और रूक गया। इस हादसे में शंकरलाल पिता घीसालाल (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंच गया था। घरों के मलबे में करीब 12 लोग दब गए थे। तुरंत ही एसडीईआरएफ को बुलाया गया। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। मृतक शंकरलाल का शव ट्राले के पहिए में बुरी तरह से फंस गया था। उसे करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद मौके से ट्राले के ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह सीधे रास्ते से जा रहा था। अचानक से ट्राले का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद ट्राले पर काबू नहीं रहा और एक के बाद एक करके घरों में घुसता चला गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |