Advertisement
छिंदवाडा। मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले के नागपुर मार्ग पर उमरानाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात तँसरामाल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग व अपराध कायम कर मृतकों का पीएम करवाकर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी में उमरानाला चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया की मोटर साइकिल में सवार भारत वन एवं सुरेश सीलु निवासी बिछुआ अपने एक अन्य साथी के साथ विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम मेहलारी गए थे, जहां से लौटते समय रात को तँसरामाल पहुँचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, हालाकि पुलिस ने ट्रक चालक एवं ट्रक को अपनी हिरसत में ले लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |