Advertisement
एक शादीशुदा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि, बीते 4 साल से आरोपी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था। वह अक्सर रात के समय घर में घुसकर बिस्तर तक आ जाता है। जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला थाना मूंदी क्षेत्र के गांव उटडी का है। 30 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी गुमानसिंह पिता मानसिंह भिलाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूंदी पुलिस ने आरोपी के विरूद्व दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर, पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। 2019 में उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तब कई दिनों तक पीड़िता को डरा-धमकाकर गुजरात में रखा। इसके बाद पीड़िता घर लौटी तो किसी बात पर ब्लेकमेल करके रेप करते रहा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |