Advertisement
भोपाल। शहर के कोलार सिक्सलेन निर्माण के दौरान शुक्रवार को कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्टी धंस गई। इसमें दो मजदूर दब गए। हालांकि, दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया और तत्काल उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत ठीक है।
जानकारी के अनुसार, मजदूर कैलाश (19) पुत्र भूखन बैगा निवासी उमरिया और राकेश (40) पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा निवासी उमरिया शुक्रवार को कोलार सिक्सलेन पर काम कर रहे थे। शाम 4 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन का दौरा करने वाले थे। इसके चलते सभी अधिकारी सिक्स लेन पर मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही दौरे को स्थगित कर सभी अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश विधायक शर्मा ने दिए। बताया जाता है कि प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी की तत्परता से दोनों मजदूरों को बचाया का सका है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |