Advertisement
राजगढ़। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुराखुर्द में ससुराल में मेहमानी करने गए गुलावता गांव के एक युवक की मंगलवार की रात छत से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी प्रभात गौड़ के अनुसार गुलावता थाना सारंगपुर निवासी कमलसिंह (35)पुत्र नंदाजी मोंगिया की मंगलवार की रात छत से गिरने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक अपनी ससुराल जैतपुराखुर्द गांव में छत पर सो रहा था, तभी वह नीचे गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पर्वतसिंह पुत्र रामलाल मोंगिया निवासी जैतपुराखुर्द की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |