Advertisement
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सेंटपाल स्कूल के सामने रहने वाले युवक ने नशे में पहले मां का ईंट मारकर सीर फोड़ा, फिर अस्पताल में भर्ती कराया और घर लौटकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
पुलिस ने बताया कि इरशाद पिता सलीम अब्बासी 21 वर्ष निवासी सेंटपाल स्कूल के सामने झुग्गी झोपड़ी में रहता था जोकि नशा करने का आदी था। सोमवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा और मां से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके पिता एवं अन्य भाई भी अस्पताल पहुंच गये। इधर इरशाद घर लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मंगलवार सुबह पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल कारण अज्ञात है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |