Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुराना बसस्टेण्ड स्थित अनिल अवस्थी की दुकान से दबिश देकर आईपीएल मैच व खिलाड़ियों पर सट्टा लगाते हुए तीन लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से 57 हजार नकद, चार मोबाइल, रजिस्टर, केलक्यूलेटर सहित अन्य सामग्री जब्त की।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ सट्टा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। एसआई दीपांकर गौतम के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुराना बसस्टेण्ड स्थित अनिल अवस्थी की दुकान से दबिश देकर आईपीएल मैच व खिलाड़ियों पर सट्टा लगाते हुए तीन लोगों को पकड़ा, जिनमें अमन (32) पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल, अमित(29) पुत्र रमेशचंद्र शर्मा और आयुष (28) पुत्र पवनकुमार निवासी ब्यावरा शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 57 हजार नकद, चार मोबाइल, रजिस्टर, पेन, केलक्यूलेटर सहित अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 4(ए), 3/4 सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |