Advertisement
राजगढ़। खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम चाटक्या में घर के सामने खड़ी 45 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम चाटक्या निवासी रेशमबाई (45) पत्नी देवचंद वर्मा की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि महिला जंगल से लौटकर घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक मौसम में बदलाव आया और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |