Advertisement
इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद को घायल कर लिया। रातभर वह कमरे में पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पिता उठे तो उसे मृत अवस्था में पड़े देखा। जिसके बाद उसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।एसआई बनसिंह जमरा के मुताबिक राजेन्द्र नगर के शिव सिटी के पास पुलक सिटी में रहने वाले आशीष (22) पुत्र पर्वत सिंह राजपूत का शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला। पिता पर्वत सिंह ने बताया कि रात में वह शराब के नशे में आया और अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। उसे काफी देर तक समझाया फिर वह सोने की बात करने लगा। पिता ने बताया कि वह अंदर के कमरे में चला गया। सुबह उठे तो उन्होंने आशीष को जमीन पर पड़ा देखा। वही पास में एक चाकू पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आशीष के सीने में चाकू लगा है। वही फॉरेंसिंक टीम को बुलाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।पिता के मुताबिक आशीष शराब पीने का आदि था। वह एक मेडिकल पर काम करता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। जिसमें शादी के कुछ माह बाद ही पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पर्वत सिंह के मुताबिक वह छह माह पहले ही यहां किराए से रहने आए थे। वह मूल रूप से कसरावद के रहने वाले हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |