Advertisement
भिंड के अमायन क्षेत्र की राह चलती एक युवती का वीडियो पड़ोस में रहने वाले बनाया। वीडियो को एडिटिंग करते हुए अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी लगते ही लड़की के परिवार वालों ने लड़काें के परिजनों से शिकायत की। इस पर लड़कों के परिवार वालों ने दबंगई दिखाई और गाली गलौज की। इसके बाद पीड़िता के साथ उसके परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक अमायन थाना क्षेत्र के बछरोली गांव में रहने वाली एक युवती का गांव के युवक सर्वेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह तोमर ने अश्लील वीडियो बनाया। ये वीडियो सोशल साइड पर वायरल कर दिया गया। इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को लगी। वे शिकायत करने और वीडियो डीलिट करने की बात कहते हुए लड़के के परिवार वालों से मिले। इस पर लड़के के परिवार वालों ने धमकाना शुरू कर दिया। लड़की के परिवार जन इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद इस पूरे मामले की जांच मेहगांव थाना पुलिस को दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उसे न्यायालय में पेश कर उसके रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |