Advertisement
झाबुआ। जिले के थांदला रोड़ रेलवे स्टेशन व उमरदा फाटक के मध्य दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पोल क्रमांक 583/12 के पास शनिवार शाम को ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में हुए विवाद के बाद युवक ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान की पीयूष पुत्र अशोक बंजारा (22 वर्ष) निवासी ग्राम नौगांवा के रूप में हुई है। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, जीआरपी पुलिस मेघनगर मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा थाना थांदला में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |