Advertisement
नर्मदापुरम शहर के देहात थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से देवर ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर के चिल्लाने पर देवर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने अपने माता-पिता को देवर की करतूत बताई। जिसके बाद उन्होंने देहात थाना पहुंचकर आरोपी देवर सुमित मालवीय निवसी पुरानी इटारसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पेशे से डॉक्टर है। महिला ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की शाम करीब 6.30बजे वे घर पर अकेली थी, तब उनके काका ससुर का बेटा (देवर) सुमित घर आया। जो इटारसी में एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी है। मैंने देवर को पानी देकर चाय बनाने चली गई। किचिन से लौटकर आई तो देवर ने मेरा हाथ पकड़कर अश्नलील हरकतें करने लगा। मैंने उसे धक्का देकर दूर किया बचाव के लिए चिल्लाकर आवाज दी। देवर ने गालियां दी और कहा कि किसी को बताया तो जान से खत्म करने की धमकी देकर चला गया। देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया पीड़िता ने छेड़छाड़ की एफआईआर कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उसकी तलाश जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |