Advertisement
खंडवा में एक युवक लापता हो गया, परिवार वाले पुलिस में गुमशुदगी कराने पहुंचे। अखबार में लापता का इश्तियार देने की बात कर रहे थे कि चीख-पुकार मच उठी। उसी के खेत पर बने कुएं से युवक की लाश बरामद हुई। 18 वर्षीय युवक की मौत के कारण अज्ञात है। वह गांव में चल रही परचरी पुराण में शामिल हुआ था। लेकिन बाद में शाम तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस इस केस को सुसाइड मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया। देर शाम परिवार ने अंतिम संस्कार किया।मामला छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के गांव बडियाग्यासुर का है। पुलिस के अनुसार, मृतक गोपालसिंह (उम्र 18 वर्ष 06 माह) 30 मार्च गुरूवार के दिन गांव में स्थित आश्रम पर चल रही परचरी पुराण में शामिल होने गया था। उस समय पूरा परिवार परचरी में था। लेकिन दोपहर बाद परचरी खत्म होते हुए गांव वाले अपने घर चले गए। गोपाल के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पिता बिसनसिंह राजपूत ने तलाश की। उसके दोस्तों से जानकारी ली] लेकिन कहीं कुछ पता नही चला। छैगांवमाखन पर बेटे गोपाल राजपूत की गुमशुदगी दर्ज कराई और रिश्तेदारों सहित खंडवा और आसपास ढूंढ़ने निकल गए। बेटे गोपाल को तलाश रहे थे कि गांव से सूचना आई कि उसकी लाश खेत पर बने कुएं में मिली है। उस कुएं पर रात के समय भी पिता ने अपने दोस्तों के साथ जाकर देखा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पिता बिसनसिंह खेत पर पहुंचे तो होश उड़ गए। उनकी दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा था। एक बेटी दिव्यांग है, परिवार में कोई कलह नहीं था। बेटे गोपाल ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह खेती में हाथ बंटा रहा था। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |