Advertisement
एक मिस कॉल से हुई दोस्ती प्यार का परवान चढ़ी और फिर शादी तक पहुंच गई, पर जब शादी नहीं हुई तो युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। युवती ने बताया कि बेलखेड़ा निवासी युवक ने मिस कॉल के जरिए युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देते हुए रेप किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।संजीवनी नगर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले बेलखेड़ा के पावली गांव में रहने वाले गोविंद पटेल की युवती से एक मिस्ड कॉल से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों मिलने लगे, इस बीच गोविंद ने युवती के सामने प्यार का इजहार किया। जिसके बाद युवती गोविंद से अक्सर मिलने लगी। गोविंद ने युवती से शादी का झांसा देते हुए उसे तिलवारा के पास एक मकान में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब विरोध किया तो गोविंद ने वादा किया कि वह जल्द ही शादी कर लेगा।आरोपी गोविंद इसके बाद लगातार युवती का दैहिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी करने का जब दबाव डाला तो वह मुकर गया। अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर युवती ने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर डायरी तिलवारा थाने को भेज दिया है। तिलवारा थाने में पदस्थ एसआई जागृति साहू ने बताया कि आरोपी गोविंद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |