Advertisement
भोपाल। शहर के गुनगा थाना इलाके में बैरसिया रोड पर हिंद ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
गुनगा थाना पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे उस दौरान हुई, जब दोनों युवक भोपाल से बैरसिया जा रहे थे। इसी दौरान रतुआ के पास अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बैरसिया के लंगरपुर गांव के रहने वाले थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |