Advertisement
अशोकनगर। शहर के बड़े पुल पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर एक बजे के करीब शहर के बड़े पुल से गुजर रही एक स्कार्पियो एमपी 07-एचए 9244 तेज रफ्तार से आती हुई अचानक पुल की रेलिंग तोड़ कर करीब 25 फिट नीचे जा गिरी। पुल से गाड़ी गिरते देख मौका स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी लगते ही मौका स्थल पर पुलिस पहुंची और हादसे का जायजा लिया।
बताया गया कि गाड़ी में शहर की शंकर कालोनी के तीन लोग सवार थे। जिनमें पुष्पेन्द्र लोधी और संजय बालू घायल हुए और तीसरा युवक सकुशल है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस पुल से नीचे गिरी गाड़ी हादसे मामले की जांच में जुटी रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |