Advertisement
राजगढ़। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चितवालिया में रहने वाले युवक ने पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह रचा लिया, विरोध करने पर महिला को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे के अनुसार ग्राम चितवालिया हाल कुआखेड़ा निवासी 22 वर्षीय पवित्राबाई दांगी ने बताया कि पति कमलसिंह पुत्र हरीसिंह दांगी ने उसके होते हुए बिना बताए दूसरा विवाह कर लिया, बीती शाम जब इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 494, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |