Advertisement
उज्जैन। जिले के नजदीकी ग्राम टंकारिया में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी और स्वयं को भी घायल कर लिया। पुलिस उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, उंकारलाल नरवरिया निवासी टंकारिया नरवर की 14 वर्षीय बेटी रविना और पत्नी ताराबाई की लाश बुधवार सुबह पडोसियों ने घर में पडी देखी, जबकि उंकारलाल भी गंभीर घायल था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम यहां पहुंची और घायल उंकारलाल को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। ताराबाई के भाई सुरेश निवासी दतोत्तर ने पुलिस को बताया कि उंकारलाल का 22 बीघा जमीन को लेकर उसके भाइयों से विवाद चल रहा था। इसी कारण उंकार का दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते उंकार ने पत्नी व बेटी की हत्या कर स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर लिया है। हालांकि पुलिस सुरेश के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |