Advertisement
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शुक्रवार रात पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाला और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में किया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौपा।
पुलिस के अनुसार राहुल पिता सुरेश गिरी 24 वर्ष निवासी सनावद खंडवा, हालमुकाम भेरूगढ़ ने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसके पिता ने बताया कि राहुल कटलरी का काम करता था। रात में शराब पीकर घर पहुंचा और उसकी पत्नी संध्या के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और दरवाजा बंद कर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरेश गिरी के अनुसार राहुल का एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसने आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जानकारी नहीं है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |