Advertisement
राजगढ़। खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम काल्याखेड़ी स्थित खलिहान में गेहूं की फसल निकालने के दौरान 28 वर्षीय युवक थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी आदित्य सोनी के अनुसार बीती रात ग्राम काल्याखेड़ी निवासी ईश्वर (28) पुत्र दरबारसिंह राजपूत गेहूं की फसल निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक स्वयं के खलिहान में थ्रेसर मशीन से गेहूं की फसल निकाल रहा था तभी मशीन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जोजनसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले में जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |