Advertisement
सुर ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की वजह से बहू के पेट में चोट आई है। बहू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती किरण यादव पति प्रदीप यादव (26) निवासी कौदेली के दो बच्चे हैं।उसने बताया कि आज सुबह महुआ बिनने को लेकर ससुर मला यादव के साथ बात विवाद हुआ। इसी बात विवाद के बीच घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ससुर ने बहू किरण के पेट में हमला कर दिया। पेट में चाकू के हमले के कारण खून निकलने लगा। महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़ित महिला किरण यादव ने बताया कि उसका पति भी उसके साथ ना देकर सास ससुर का साथ देता हैं। महिला अकेले ही अपने दोनों बच्चों के साथ जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ससुर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |