Advertisement
नगर निगम की बड़ी कार्यवाही शहर में देखने को मिल रही है। बिट्ठन मार्केट ग्राउंड के गेट पर नगर निगम ने ताला जड़ दिया। यह ग्राउंड PWD में मर्ज हो चुके CPA (राजधानी परियोजना परियोजना) का है। जिस पर संपत्ति कर का 57 लाख रुपए से ज्यादा बकाया है। राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।बता दें कि नगर निगम बकायादारों पर सख्ती कर रहा है। इसके चलते संपत्ति भी सीज की जा रही है। इसके चलते ही सोमवार को ग्राउंड के गेट पर ताला जड़ा गया। इस साल निगम ने किसी सरकारी विभाग पर टैक्स की बकाया राशि जमा नहीं करने पर पहली बड़ी कार्रवाई की। CPA पहले अलग ही विभाग था, जिसे पिछले साल पीडब्ल्यूडी में मर्ज किया गया है। यानि, अब यह पीडब्ल्यूडी के अधीन ही आता हैनिगम के अमले ने राजधानी परियोजना प्रशासन पर बिट्टन मार्केट स्थित प्रदर्शनी, मेला एवं इवेंट मैदान व कार्यालय भवन पर सपंत्ति कर की राशि बकाया होने पर कार्रवाई की। कुल 57 लाख 67 हजार 798 रुपए बकाया है। निगम अफसरों ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले मप्र नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 175/178 के अंतर्गत 16 मार्च को नोटिस भी दिया गया था। बावजूद जिम्मेदारों ने राशि जमा नहीं कराई। इस पर सोमवार को जोनल अधिकारी शैलेष चौहान, वार्ड प्रभारी आराधना बघेल एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्राउंड के गेट पर तालाबंदी की।सीपीए पर पिछले 11-12 साल से राशि बकाया चल रही है। बीच में कुछ राशि जमा की गई, लेकिन बकाया राशि का आंकड़ा बढ़ता गया। वर्तमान में ग्राउंड पर 7 लाख 31 हजार 620 रुपए और ऑफिस पर 50 लाख 36 हजार 178 रुपए की राशि बकाया है। इस तरह बकाया राशि का आंकड़ा 57 लाख 67 हजार 798 रुपए पहुंच गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |