Advertisement
इंदौर के खजराना में रहने वाली 19 साल की एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि पति उसे घर के लोन के रुपए को लेकर प्रताड़ित करता था। इसके कारण वह काफी तनाव में थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। एसीपी आगे पूरे मामले में जांच करेंगे।पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम खुशबू (19) पति पंकज चौहान निवासी खजराना है। सोमवार रात पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटके हुए देखा। करीब एक घंटे बाद हरदा में रहने वाले खुशबू के माता-पिता को मोबाइल पर कॉल कर उसकी मौत की जानकारी दी थी। परिवार के अनुसार खुशबू की फरवरी 2022 में पंकज से शादी हुई थी। जिसके बाद से पंकज उसे प्रताड़ित कर रहा था।खुशबू के पिता वीरेंद्र कनौजिया ने बताया कि कुछ समय से दामाद पंकज के घर में विवाद चल रहा था। उन्होंने नया घर लिया था। जिसमें समूह से करीब 17 लाख रुपए का लोन उठा लिया था। इसकी किश्तें अदा करने को लेकर लगातार खुशबू पर भी रुपए को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। बेटी ने दो बार उनसे बात भी की थी। इंदौर आकर वीरेंद्र ने दामाद को समझाया भी था कि वह झगड़ा ना करे। इतने रुपए की व्यवस्था एक साथ नही की जा सकती। लेकिन जमाई मानने को तैयार नही थे। पुलिस के मुताबिक कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |