Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के रामपुरिया में मामा के घर में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 30 वर्षीय महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया।
थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार ग्राम कालापीपल थाना चाचौड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि ग्राम कोडियाडांग थाना चाचौड़ा निवासी पप्पू पुत्र बालू भील बातों में लेकर अपने मामा के घर रामपुरिया गांव में लेकर आया, जहां बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए छह माह में कई बार गलत काम किया, विरोध करने पर मारपीट करता था। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 450, 376, 376(2)एन, 506, 323, 344 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |