Advertisement
राजगढ़। जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसवामाता बसस्टेण्ड के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसवामाता बसस्टेण्ड के समीप दो तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सुरेश (32)पुत्र देवीलाल दांगी और कैलाश (33) पुत्र ओंकारलाल भिलाला,जो भैंसवामाता से ग्राम संडावता जा रहे थे, वहीं अन्य बाइक पर सवार सुनील पुत्र गोकुलप्रसाद निवासी अरन्या घायल हो गया। इनमें से सुनील की हालत गंभीर होने पर शाजापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |