Advertisement
राजगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे-52 स्थित ग्राम बिलोदा पुलिया के समीप से घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे पांच बछड़े और 80 लीटर अवैध शराब मिली,जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ गौवंश अधिनियम और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई अनिल सिसोदिया के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम बिलोदा पुलिया के समीप से घेराबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 37 जीए 1187 को पकड़ा, तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे पांच बछडे़ और 80 लीटर अवैध शराब मिली, जबकि आरोपित पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से पांच लाख रुपए कीमती बोलेरो वाहन, 40 हजार के गौवंश और 16 हजार की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ धारा 4, 6, 9 गौवंश अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम, 4, 6, 10 मप्र.कृषक परीरक्षण अधिनियम, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |